ALSI अलसी और उसके गुण
अलसी और उसके गुण अलसी के बीज में आयरन , जिंक , पोटैशियम , फोस्फोरस , कैल्शियम , विटामिन सी , विटामिन ई , कैरोटीन तत्व पाए जाते हैं . अलसी के बीज का सेवन त्वचा को स्वस्थ और स्निग्ध बनाता है , नाखून को मजबूत और चिकना बनाता है , नेत्र - दृष्टि बरक़रार रखता है , बालों को टूटने से रोकता है और डैंड्रफ भी दूर करता है . यह त्वचा की बीमारियों एक्जिमा , सोराइसिस के उपचार में भी कारगर माना गया है . अलसी के बीज लिग्नांस का बहुत अच्छा स्रोत है , जोकि एस्ट्रोजन और एंटी ओक्सिडेंट गुणों से भरपूर है . इसी वजह से यह औरतों के हार्मोनल बैलेंस के लिए बहुत सहायक होता है . इन्हें खाली खाएं , हल्का भून कर खाएं अथवा सलाद या दही में मिलाकर खाएं , चाहे तो जूस में मिलाकर पियें . यह जूस के स्वाद को बिना बदले उसकी पोषकता कई गुना बढ़ा देगा . अलसी के बीज ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने , हाइपरटेंशन के रोगियों के लिए , ब्लड शुगर कंट्रोल में अत्यंत लाभदायक है . ...