ANAEMIA खून की कमी और फल-सब्जियां
खून की कमी और फल - सब्जियां ‘ एनीमिया ’ यानी मानव के रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा मानक से कम होने की समस्या गर्भवती महिलाओं में सबसे अधिक पाया जाती है। आपको पसीना ज्यादा आता हो , पैरों और हाथों में सूजन हो , घबराहट के साथ सांस लेने में दिक्कत , थोड़ा चलने पर ज्यादा थकान होता हो या पिफर सुस्ती ज्यादा आती हो तो समझ लें कि यह हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से ही हो रहा है। अगर आप हीमोग्लोबिन की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं तो इन उपायों को आजमाइएं। इससे हीमोग्लोबिन की कमी दूर होगी। हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन है जो लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) में पाया जाता है। ये कोशिकाएं शरीर के चारों ओर ऑक्सीजन ले जाने का कार्य करती हैं। ऑक्सीजन के परिवहन के अलावा , हीमोग्लोबिन कोशिकाओं और फेफड़ों में कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालता है। कार्बन डाइऑक्साइड व्यक्ति द्वारा निकाली जाने वाली एक गैस है। हीमोग् लोबिन शरीर के लिए बहुत जरूरी है , इसकी कमी से ...